Advertisment

30th August 2026

BREAKING NEWS

मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी और WE क्लब मनेद्रगढ़ समर्पण का संयुक्त आयोजन

यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल; अब भरोसे की परीक्षा

मैं दिया हूँ, मेरी दुश्मनी तोअँधेरे से है..... हवा तो बेवजह ही मेरे खिलाफ है.....

कलेक्टर ने PMGSY सड़कों की गुणवत्ता परखी,पिट लगाकर जांची निर्माण की परतें

एक्यूप्रेशर चिकित्सा आज की जटिलताओं के बीच स्वास्थ्य के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण

महिला शक्ति ने कदम बढ़ाकर दिया जनजागरण का संदेश : मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी और WE क्लब मनेद्रगढ़ समर्पण का संयुक्त आयोजन

Praveen Nishee Sat, Aug 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। महिला शक्ति को समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच तेजस्विनी शाखा एवं WE क्लब मनेद्रगढ़ समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में महिला शक्ति WALKATHON का आयोजन किया जाएगा। “कदम बढ़ाएं, नई चेतना जगाएं” की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जागरूकता का संदेश देंगी।

WALKATHON का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण से प्रातः 7 बजे होगा। महिलाएं एवं बालिकाएं राम मंदिर से शहर का भ्रमण करते हुए पुनः राम मंदिर पहुंचेंगी। आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य और फिटनेस तक सीमित न होकर समाज में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जनजागरण करना है।

WALKATHON के दौरान स्वच्छता, अंगदान, नेत्रदान, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल सेवा और खुशियों की पहल जैसे सामाजिक संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। We ज्योति मजुमदार का कहना है कि एक जागरूक महिला न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत कर सकती है।

कार्यक्रम के माध्यम से “नारी शक्ति—सशक्त समाज की पहचान” का संदेश दिया जाएगा। महिलाओं एवं बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वस्थ, स्वच्छ, नशामुक्त और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की गई है।

आयोजकों ने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर कदम बढ़ाती हैं तो समाज में नई चेतना और नई सोच का संचार होता है। यह वॉकाथॉन सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सार्थक पहल होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें