Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वार्ड विकास, पोषण एवं नागरिक सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

मानवता की मिसाल बनीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, मरणोपरांत अंगदान का संकल्प”

स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

अड़े थे जिद पे सूरज बनाके छोड़ेंगे..... पसीने छूट गये एक दिया बनाने में.....

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया स्मरण

गांधी जयंती पर एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान : स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

Praveen Nishee Fri, Oct 2, 2026

बिलासपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 7 सीजी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासा गर्ल्स महाविद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज़ स्कूल, बिलासपुर के एनसीसी कैडेटों द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी कैडेटों ने डी.पी. विप्र महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एस. तंबोली ने स्वच्छता के प्रति कैडेटों को शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इसके बाद प्राचार्य डॉ. एम. एस. तंबोली ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली डी.पी. विप्र महाविद्यालय से प्रारंभ होकर गांधी चौक तक पहुंची। रैली में शामिल एनसीसी कैडेटों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर शहर के निर्माण का संदेश दिया।

गांधी चौक पहुंचने के पश्चात कैडेटों ने वहां भी स्वच्छता अभियान चलाया। इसके उपरांत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कैडेटों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कैप्टन डॉ. आशीष शर्मा, एनसीसी अधिकारी, डी.पी. विप्र महाविद्यालय, फर्स्ट ऑफिसर अशोक नगपुरे, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज़ स्कूल, प्रो यूपेस कुमार, डॉ.रिचा बसंत , मनीष तिवारी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा तीनों संस्थानों के एनसीसी कैडेट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों की सक्रिय भागीदारी ने गांधी जयंती के संदेश को सार्थक करते हुए स्वच्छता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें