Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

मनेंद्रगढ़ में : करनी सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, पीड़ित परिवार से मिलने बैकुंठपुर रवाना हुआ काफिला

Praveen Nishee Tue, Jun 30, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तत्वावधान में सोमवार, 29 जून 2026 को करनी सेना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत का कार्यक्रम खेड़िया तिराहा, मनेंद्रगढ़ में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, महिला आयोग (करनी सेना, दिल्ली) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, क्षत्रिय करनी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर सहित सैकड़ों पदाधिकारी गुजरात, रायपुर एवं अन्य स्थानों से निजी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। समाज की ओर से अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया।

इसके बाद मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, बिजुरी, कोतमा, भालूमाड़ा, जेकेडी, लेदरी, जनकपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के सदस्य लगभग 80 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ बैकुंठपुर के लिए रवाना हुए। मार्ग में चरचा और खरवत में भी काफिले का स्वागत किया गया।

समाज के पदाधिकारियों के अनुसार यह दौरा नौगई (जिला कोरिया) में हुई आगजनी एवं हत्या की घटना में मृतकों की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज महासभा, मनेंद्रगढ़ एमसीबी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। समाज के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें