Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाई जानी चाहिए

नाड़ी परीक्षण के साथ ग्रामीणों को आयुर्वेद एवं वनौषधियों के प्रति किया जागरूक

156 वरिष्ठजनों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ, 53 लोगों की हुई शुगर जांच

30-40 साल सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी, महिला श्रमिकों के साथ भेदभाव का आरोप

सेवा से सहयोग तक: एमसीबी में तेज होगा अभियान, जनभागीदारी बढ़ाने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

विश्व वृद्धजन दिवस पर निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित : वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाई जानी चाहिए

Praveen Nishee Thu, Oct 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर मनेंद्रगढ़ में आयुर्वेद्य शाला कोटकल के द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 156 वरिष्ठजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि 53 लोगों की शुगर जांच की गई।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जसबीर सिंह कालरा, सुदर्शन अग्रवाल, दिनेश्वर मिश्रा, सतीश उपाध्याय, संतोष गुप्ता, जे.एस. सिंह एवं अनिल केशरवानी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सतीश उपाध्याय ने वृद्धावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक योगासनों एवं योगाभ्यास के संबंध में वरिष्ठजनों को परामर्श दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. निशांत कुमार अग्रवाल ने वृद्धजनों के लिए आयुष विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं ‘सियान जतन’ एवं ‘वयोमित्र’ की जानकारी देते हुए इनके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह ने किया। उन्होंने समाज में वरिष्ठजनों के योगदान, उनके अनुभवों और सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाई जानी चाहिए।

शिविर के आयोजन में डॉ. मेघा गुप्ता (आयुष चिकित्सक), मुकेश सिंह गहरवार, प्रेम कुमार यादव, गेंद सिंह कंवर, विशेष्वरी साहू एवं विवेक तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर के सफल संचालन में आयुर्वेद्य शाला कोटकल, शारदा मेडिकल, हास्य योग समिति मनेंद्रगढ़ तथा हिमालया, एमिल, जगत फार्मा, वाइटल केयर एवं मैक्स्ट्रो सहित विभिन्न फार्मा कंपनियों का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक आयुर्वेदिक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें