Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

आज भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता : भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

Praveen Nishee Sun, Aug 16, 2026

गरियाबंद । 8 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को प्रदेश सहसंयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मुरलीधर सिन्हा ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर के छावनी में हुई थी, उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी वाजपेई जो शिक्षक एवं कवि थे, माता का नाम कृष्णादेवी जो गृहिणी थी । श्री वाजपेई बाल्यकाल से प्रतिभावान, कुशाग्र बुद्धि के थे, वे सात भाई बहनों में चौथा नम्बर के भाई थे, अपने भाई बहनों में विमला बड़ी दीदी थी, बड़े भैया अवध बिहारी, सदाबिहारी,स्वयं चौथा नम्बर के संतान थे, प्रेम बिहारी, उमा और उर्मिला छोटे भाई बहनें थी । शिक्षा दीक्षा के बाद राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ गये, कविता उनके रग रग में बसा था, पत्रकारिता के क्षेत्र लम्बी सेवा दिए । 1951 में जनसंघ की स्थापना हुई तो संस्थापक सदस्य बने । भाजपा वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा कहा कि अटल बिहारी वाजपेई अपने राजनैतिक जीवन में बड़े उतार चढ़ाव देखे जब 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तो श्री वाजपेई जी प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और वर्ष 1996 में 13 दिन , 1998 में 13 माह और 1999 तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और पूरे कार्यकाल को पूरे किए । लम्बी बीमारी के चलते 16 अगस्त 2018 को देहावसान हो गये, पूरा भारत देश शोक में डूब गया ।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चन्द्रशेखर साहू, नगरपालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति लालिमा पारस ठाकुर, नगरपालिका परिषद गरियाबंद उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ मेमन, भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भोसले, मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमीत पारख मंडल बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री प्रह्लाद सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, मंडल मिडिया प्रभारी बिन्द्रानवागढ़ पुरूषोत्तम ध्रुव, शेषनारायण गजभिए, भीम साहू, मुकेश सिन्हा, बेदराम निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे, कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री चन्द्रशेखर साहू ने किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें