Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बीपीसीएल कंपनी की जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत : एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल होकर अंबिकापुर रेफर; एफआईआर और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

Praveen Nishee Sat, Jul 11, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गैस कंपनी बीपीसीएल की जेसीबी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मनेंद्रगढ़ थाने पहुंच गए। परिजनों ने बीपीसीएल कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के शव को थाने के सामने सड़क पर रखकर न्याय और मुआवजे की मांग की।

मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजनों और प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें