Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

अजगर सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया : अजगर को ऊंचाई पर बिजली के तार पर देखकर आसपास के लोग दहशत

Praveen Nishee Sat, Jul 18, 2026

ये तस्वीरें किसी फिल्म के खौफनाक दृश्य जैसी जरूर लग सकती हैं, लेकिन ये हकीकत है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब करीब 8 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर बिजली के तार पर लिपटा दिखाई दिया। अजगर को ऊंचाई पर बिजली के तार पर देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

कोरबा। जिले के दादर गांव में एक विशालकाय अजगर घरों के पास बिजली के तार पर चढ़ गया था। करीब 8 फीट लंबे अजगर को देखकर स्थानीय लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित दूरी बना ली। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को बिजली के तार से नीचे उतारा और सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी व्यक्ति या अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, इस घटना ने इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल जरूर बना दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें