Advertisment

22nd July 2026

BREAKING NEWS

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संकल्प, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

वी बेबी मखीजा अध्यक्ष, वी ज्योति मजूमदार सचिव तथा वी मंजू अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली

रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर के दुरुपयोग पर चेयरमैन की आपत्ति, पुराने मामले को बताया निराधार

50 हजार रुपये मांगने के आरोपों का CMHO डॉ. अविनाश खरे ने किया खंडन, बोले— छवि धूमिल करने की कोशिश

खंडहरनुमा उम्मीदों वाले अस्पतालों में अब रोज उमड़ रहा हजारों मरीजों का सैलाब

वी क्लब ऑफ इंडिया : जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संकल्प, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

Praveen Nishee Tue, Jul 21, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति केवल एक जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठा ले, तो कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के भविष्य को नई दिशा और समाज को नई पहचान देती है।" यह बात द एसोसिएशन वी क्लब ऑफ इंडिया, मनेन्द्रगढ़ समर्पण की पूर्व अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बबीता अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक-11 स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित सेवा एवं शिक्षा सहयोग कार्यक्रम के दौरान कही।

कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक-11 के पार्षद मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपियां, स्कूल बैग और बिस्कुट वितरित किए गए। साथ ही बबीता अग्रवाल ने एक बच्चे की पूरे वर्ष की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी भी ली।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इस सहयोग से उनके बच्चों को बेहतर विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बबीता अग्रवाल एवं क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के सपने साकार हो सकते हैं।

क्लब की अध्यक्ष बेबी मखीजा ने भी बच्चों को टिफिन बॉक्स और पानी की बोतलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई कार्य नहीं है। भविष्य में भी क्लब की ओर से इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद परिवारों को निरंतर सहयोग मिल सके।

क्लब की निधि अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल शासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की भी है। यदि प्रत्येक परिवार या सक्षम नागरिक एक-एक बच्चे का सहयोग करने का संकल्प ले, तो नगर का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और सभी बच्चों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उपस्थित लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य रजनी अग्रवाल, निधि अग्रवाल, ज्योति मजूमदार, संध्या तिवारी सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें