Advertisment

6th July 2026

BREAKING NEWS

पूनम सिंह बनीं जोन चेयरपर्सन, तीन लायंस क्लबों की मिली बड़ी जिम्मेदारी

स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

असहाय वृद्धा को मिला सहारा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से कराया गया रेस्क्यू

फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत 21 किमी साइकिल यात्रा, सीड्स बॉल से दिया हरियाली का संदेश

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

लायंस क्लब इंटरनेशनल के नवीन सत्र 2026-27 के लिए : पूनम सिंह बनीं जोन चेयरपर्सन, तीन लायंस क्लबों की मिली बड़ी जिम्मेदारी

Praveen Nishee Mon, Jul 6, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता लायन पूनम सिंह को लायंस क्लब इंटरनेशनल के नवीन सत्र 2026-27 के लिए जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के अंतर्गत अब उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ प्राइड, लायंस क्लब मनेंद्रगढ़, लायंस क्लब चिरमिरी वरदान कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि सत्र 2025-26 में लायन पूनम सिंह ने लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ प्राइड की अध्यक्ष (President) के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था। उनके नेतृत्व में क्लब द्वारा अनेक सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सक्रिय कार्यशैली एवं सेवा भाव को देखते हुए संगठन ने उन्हें इस वर्ष और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

जोन चेयरपर्सन के रूप में वे तीनो क्लबों की गतिविधियों का समन्वय, सेवा परियोजनाओं की निगरानी, सदस्यता विस्तार, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से पूरे जोन में सेवा कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

लायन पूनम सिंह ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगी तथा लायंस क्लब के सेवा कार्यों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर चारों क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जोन नई उपलब्धियां हासिल करेगा और सेवा कार्यों का दायरा और अधिक विस्तृत होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें