बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” : एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित
Praveen Nishee Fri, Jul 10, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी।मॉय एफ एम रेडिओ नेटवर्क एवं एमिटी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रहमोहिनी देवी क़ृषि विश्वविद्यालय के सभागार में मॉय एजु फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया जिसमें कोरिया एवं एम. सी. बी. जिले से एकमात्र पी. रवि शंकर जी, प्राचार्य, एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ क़ो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित माय एफ एम रेडियो नेटवर्क द्वारा आयोजित “माय एजु फेस्ट 2026” में “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. संतोष सिन्हा, डीन, राजमोहिनी देवी क़ृषि विश्वविद्यालय, अंबिकापुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संकटमोचन इंफ्रास्टेट, बिलासपुर के डायरेक्टर अविनाश यादव रहे l
इस अवसर पर आयोजकों ने प्राचार्य पी. रवि शंकर के प्रभावी नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को सफलतापूर्वक लागू करने के प्रयासों की सराहना की। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्राचार्य ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय को शिक्षा, संस्कार एवं उत्कृष्ट परिणामों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है तथा इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्यों को प्रदान किया जाता है तथा उनके नेतृत्व एवं योगदान को विशेष रूप से मान्यता देता है।
“माय एजु फेस्ट 2026” में प्राचार्य पी. रवि शंकर को ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ प्रदान करते हुए आयोजकगण।

विज्ञापन