Advertisment

25th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के : मनेन्द्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नपा अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'

Praveen Nishee Sun, Jun 28, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत रविवार को मनेन्द्रगढ़ में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देश तथा 220 बिस्तरी सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्थानीय 220 बिस्तरी सिविल अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पोलियो उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सरजू यादव, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी, अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनीत विश्वकर्मा, आरएमएनसीएच सलाहकार श्रीमती सुषमा पाण्डेय, बीपीएम सुलेमान खान, बीईई प्रमेन्द्र सिंह, एमटी सहित क्षेत्र की मितानिनें एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की 'दो बूंद जिंदगी की' अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें