Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

जन संवाद में जनता ने पुलिस को दिखाया आईना : यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल; अब भरोसे की परीक्षा

Praveen Nishee Sat, Aug 29, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। पुलिस और जनता के बीच दूरी की बातें सामने आती हैं, लेकिन एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में इस दूरी को कम करने की कोशिश की गई। कोतवाली परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को खुलकर अपनी समस्याएं और शिकायतें रखने का मौका दिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने सीधे आम नागरिकों से संवाद किया।

बैठक के दौरान लोगों ने कानून-व्यवस्था, बढ़ती अव्यवस्था, यातायात की बदहाली, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर पुलिस के सामने अपनी नाराजगी और सुझाव दोनों रखे। अधिकारियों ने हर मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या ये भरोसा जमीनी हकीकत में भी बदलेगा, या फिर जन संवाद सिर्फ बैठकों और तस्वीरों तक ही सीमित रह जाएगा?

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें। वहीं अधिकारियों ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब पुलिस और जनता मिलकर काम करें। अब देखना होगा कि इस जन संवाद का असर सिर्फ शब्दों तक रहता है या आने वाले दिनों में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में भी इसका असर दिखाई देता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें