Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ (युवा प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने राम सजीला यादव

Praveen Nishee Fri, Jul 17, 2026

बैकुंठपुर। कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राम सजीला यादव को युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (सदस्य, प्रदेश समन्वय समिति) नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव, राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष देवधारी यादव तथा सरगुजा संभाग अध्यक्ष परमानंद यादव की अनुशंसा पर की गई है।

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीला यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज में एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राम सजीला यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेगा तथा समाजहित के कार्यक्रमों को नई गति मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें