तुलसी जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न : रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील
Praveen Nishee Fri, Aug 21, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वावधान में श्री श्री 108 श्री संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की 529 वीं जयंती संस्था के सदस्यों मानस प्रेमियों श्रद्धालु भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्ति भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम गोस्वामी तुलसीदास जी एवं भगवान राम की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का मानस प्रेमियों द्वारा स स्वर पाठ किया गया । कार्यक्रम के दूसरे चरण में आमंत्रित अतिथियों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र एवं रामचरितमानस पर व्याख्यान दिया गया ।
सर्वप्रथम विशेष आमंत्रित वक्ता एवं संघ के जिला संघचालक नीरज अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोस्वामी तुलसीदास की 529 जयंती के अवसर पर संस्था परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन परिचय को सामने रखकर उन्हें विश्व महान विचारक सर्वश्रेष्ठ कवि एवं महान समाजशास्त्री बताया ।
गोस्वामी जी अनेक पुस्तकों ग्रंथो की रचना की है परंतु उनकी सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ रामचरितमानस ही है।।
रामचरितमानस में उन्होंने प्रभु श्री राम के श्रेष्ठ चरित्र एवं उच्च आदर्शों का प्रमुखता से चित्रण किया है ।उन्होंने रामचरितमानस को परिवार समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए एक आदर्श आचार संहिता बताया ।उन्होंने कहा राजा और प्रजा के बीच, पिता पुत्र के बीच, पति-पत्नी के बीच मित्र का मित्र के साथ भाई का भाई के साथ कैसा संबंध होना चाहिए ,उसका आदर्श स्वरूप में चित्रण रामचरितमानस में किया गया है ।
उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील की।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष परमेश्वर सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारीयों को रजत जयंती वर्ष की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के तन मन और धन से सहयोग का ही परिणाम है कि आज हम अपनी संस्था का रजत जयंती मना रहे हैं।
उन्होंने भविष्य में भी श्रद्धालुओं से संस्था को इसी तरह तन मन और धन से सहयोग की अपील की ताकि संस्था अपने उद्देश्यों के अनुकूल जनमानस में सनातन धर्म की शिक्षा और संस्कार को जन-जन के बीच पहुंचाया जा सके ।
कार्यक्रम को साहित्यकार एवं योग गुरु सतीश उपाध्याय ,गायत्री परिवार के प्रमुख एस के नागर, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र श्रीवास्तव,पंडित कमला कांत पांडे दुर्गा मंदिर आमाखेरवा के व्यवस्थापक श्री बीएस सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा आर एस मिश्राआदि द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित कर तुलसी जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए तुलसी मानस प्रतिष्ठान परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की । कार्यक्रम में सिरौली ,बंजी ,पाराडोल ,लालपुर और मेंड्रा की मानस मंडलियों द्वारा सुमधुर स्वर में भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया ।
कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ गायक राम गोपाल प्रजापति एवं शास्त्रीय संगीत के वरिष्ठ तबला वादक मुन्नालाल चंद्रा उर्फ मुन्ना गुरुजी को संगीत के क्षेत्र में 45 वर्षों की दीर्घकालिक सेवा का सम्मान करते हुए संस्था द्वारा उन्हें आजीवन संगीत कला साधक 2026 अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके अलावा रामचरितमानस गायन वादन के बयो वृद्ध वरिष्ठ कलाकार शिव नारायण सिंह श्री मनोहर सिंह ग्राम मुख्तियार पारा, सुखनंदन चिरई पानी, बलबीर सिंह ग्राम सिरौली, एवं एकल अभियान व्यास कथाकार देवंती दीदी को कार्यक्रम में अंग वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था सदस्य एवं मानस प्रेमी श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे श्री सुंदर राम कैवर्थ संस्था समन्वयक नारायण प्रसाद तिवारी संस्था सचिव रघुवर सिंह गुरुजी भूपेंद्र सिंह बबन सिंह मेवालाल कन्हैया लाल श्रीमती रागिनी रजक श्रीमती ललिता पाव बलबीर सिंह खेलावन सिंह केशव जायसवाल चंद्रशेखर पुष्कर लाल तिवारी गोपाल बेल बंसी शुक्ला प्रसाद ओमप्रकाश संगीता यादव रामवती आदि सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन