Advertisment

16th September 2026

BREAKING NEWS

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

संगोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में हिंदी की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श

" वर्तमान परिवेश में हिन्दी का भविष्य" बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कलम से

मुरलीधर सिन्हा ने पूछा—कलेक्टर ने साइट का निरीक्षण किया तो क्या देखा? साइट पंजी में क्या लिखा?

एसएसीएल में ₹89 प्रति कर्मचारी कम भुगतान का आरोप- अख़्तर जावेद उस्मानी : SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

Praveen Nishee Sun, Aug 9, 2026

₹89 प्रति कर्मचारी की कमी आखिर किसकी जिम्मेदारी? वेतन समझौते की धारा 5.2.7 का हवाला देकर अख़्तर जावेद उस्मानी ने प्रबंधन को घेरा। मांग—कम भुगतान की पूरी राशि का हिसाब हो, तत्काल सुधार हो और सभी कर्मचारियों को बकाया एरियर्स का भुगतान किया जाए।

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के लगभग 35,800 कर्मचारियों को 14.5 किलोग्राम गैस सिलेंडर के फ्यूल अलाउंस में प्रत्येक माह ₹89 कम भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। इस हिसाब से कंपनी स्तर पर कर्मचारियों को करीब ₹31 लाख 88 हजार प्रतिमाह कम भुगतान हो रहा है, जबकि सालाना यह राशि लगभग ₹3.82 करोड़ तक पहुंचती है।

कोल इंडिया लिमिटेड के त्रिपक्षीय सेफ्टी बोर्ड में हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि एवं हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के सहायक महासचिव अख़्तर जावेद उस्मानी ने इस मामले को SECL प्रबंधन के समक्ष उठाते हुए कर्मचारियों को बकाया राशि सहित एरियर्स का भुगतान करने की मांग की है।

सरकारी कीमत ₹982.38, कर्मचारियों को भुगतान ₹942.50

उस्मानी के अनुसार, जुलाई 2026 में सरकार की ओर से 14.5 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत ₹982.38 निर्धारित की गई। इस पर राज्य एवं केंद्र सरकार को जीएसटी के रूप में क्रमशः ₹24.56 और ₹24.56 का भुगतान किया गया। इसके बावजूद SECL द्वारा कर्मचारियों को गैस सिलेंडर मद में मात्र ₹942.50 का भुगतान किया गया।

उनका कहना है कि सरकारी मूल्य के अनुरूप भुगतान किए जाने के बजाय कम राशि का भुगतान होने से प्रत्येक कर्मचारी को ₹89 की कमी हो रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है कम भुगतान की शिकायत

अख़्तर जावेद उस्मानी ने बताया कि पूर्व में भी कर्मचारियों को गैस सिलेंडर मद में निर्धारित राशि से कम भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आती रही है। श्रमिकों की आपत्ति के बाद कई बार भुगतान में सुधार किया गया, लेकिन पूर्व में कम भुगतान की गई राशि का एरियर्स सभी कर्मचारियों को नहीं दिया गया।

वेतन समझौते की धारा 5.2.7 का हवाला

उस्मानी ने राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की धारा 5.2.7 का हवाला देते हुए कहा कि कोयले के बदले 14.5 किलोग्राम गैस सिलेंडर के सरकारी मूल्य के आधार पर प्रत्येक माह कर्मचारियों को राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। निर्धारित राशि से कम भुगतान किया जाना वेतन समझौते की भावना के विपरीत है।

उन्होंने SECL के महाप्रबंधक, मानव संसाधन प्रबंधन से तत्काल मामले की जांच कर भुगतान में सुधार करने तथा पूर्व में कम भुगतान की गई राशि का एरियर्स सहित भुगतान करने के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है।

उस्मानी ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन श्रमिकों की इस समस्या का शीघ्र समाधान करेगा और कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें