Advertisment

5th October 2026

BREAKING NEWS

शपथ ग्रहण सह महासंगम नुआखाई मिलन समारोह गोहरापदर में संपन्न

40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

एक ही परिसर में मिलेगी शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी, पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ और किया सामग्री वितरित

नियमित योग और प्राणायाम से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है- जगदंबा अग्रवाल

एकलव्य वनवासी छात्रावास में योग सत्र का किया गया सफल संचालन : नियमित योग और प्राणायाम से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है- जगदंबा अग्रवाल

Praveen Nishee Sun, Oct 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित एकलव्य वनवासी बालक छात्रावास में योग एवं प्राणायाम सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास के बच्चों को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के समक्ष डॉ. संदीप चंदेल, राजकुमार पांडे, योग समिति के संरक्षक एम.एल. श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, बलवीर कौर एवं पवन पोद्दार द्वारा पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल, अधीक्षक हंसलाल, संगठन मंत्री हरभजन सिंह एवं आर.डी. दीवान ने किया।कार्यक्रम का संचालन एमसीबी योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया, जबकि संपूर्ण योग एवं प्राणायाम सत्र का संचालन महिला योग समिति की अध्यक्ष बलवीर कौर ने किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नियमित योग और प्राणायाम से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। छात्रावास में इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए, ताकि बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली का लाभ मिल सके।

डॉ. संदीप चंदेल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रभावी पद्धति है। नियमित योग एवं प्राणायाम से तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलती है। विद्यार्थियों के लिए योग विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इससे उनकी दिनचर्या में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ योग साधक पवन पोद्दार, राकेश अग्रवाल, कविता मुल्तानी, अर्चना सेजपाल, मनीष गुप्ता, विष्णु कोरी, विजय मंगलम, छात्रावास संचालिका रूपा पोद्दार, विकास गोयल, पिंकी सलूजा, हर्षलता खियानी, भैरव केसरवानी, तुषार बोथरा, अशोक तिल्यानी, प्रकाश तिल्यानी, प्रियंका अग्रवाल, कल्पना सिंह राजपूत, अर्चना अग्रवाल, सेवा भारती छात्रावास के संचालक सुभाष अग्रवाल, राम सुफल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन से पूर्व विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न योग मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इसके बाद भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आर.डी. दीवान, जगदंबा अग्रवाल, भैरव प्रसाद केसरवानी, छात्रावास अधीक्षक हंसलाल एवं हरभजन सिंह का विशेष सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन श्रीमती कल्पना सिंह राजपूत ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें