Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण का अभिनव प्रयास : शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान कर बढ़ाया गुरुजन का मान

Praveen Nishee Sun, Sep 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शिक्षक दिवस के अवसर पर WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षकों के सम्मान में अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक परमेश्वर सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका दीदी सुषमा दत्ता एवं सरस्वती विकास विद्यालय के प्राचार्य वेद पांडेय को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आमंत्रित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में WE की पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया, एरिया ऑफिसर प्रभा पटेल, WE श्रीमती इंद्रा सेंगर, क्लब अध्यक्ष बेबी मखीजा, सचिव ज्योति मजूमदार, कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, एरिया सचिव पम्मी अरोड़ा सहित क्लब की वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति मजूमदार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में रश्मि जायसवाल, आशा अग्रवाल एवं वीरांगना का विशेष सहयोग रहा।

WE क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण के इस प्रयास की उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए कहा कि गुरुजनों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें