Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ : स्कूल शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए सेवानिवृत शिक्षक सम्मानित

Praveen Nishee Sun, Sep 6, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस का गरिमा में आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सचिंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों में संस्था से सेवानिवृत पूर्व व्याख्याता शिव कुमार शुक्ला, राजेंद्र कुमार पाठक, मनोहर लाल खियानी , बलराज दास , के.के. डे ,सतीश उपाध्याय ,राजीव कुमार सोनी , अशोक कुमार साहू थे संस्था की प्राचार्या अर्चना वैष्णव के द्वारा अपने स्वागत उदबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई दी गई ।छात्राओ के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सुंदर प्रस्तुति दी गई. मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व को बताया गया एवं शिक्षकों का एवं माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी गई तथा मन लगाकर पढ़ने की बात कही गई सभी अतिथियों का संस्था के द्वारा शाल एवं श्रीफल के द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की विशिष्ट छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मिलित छात्राओं को मार्च पास्ट एवं परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया ।खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता नारायण तिवारी एवं कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता टी विजय गोपाल राव द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त परिवार का योगदान रहा।

शिक्षक दिवस अमर रहे एवं भारत माता की जय की उद्घोष से कार्यक्रम की समाप्ति के घोषणा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें