Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

चिरमिरी में नगर की तीन विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान : साहित्य, योग एवं सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सतीश उपाध्याय, नीलू सिंह और रूपा पोद्दार सम्मानित

Praveen Nishee Tue, Aug 25, 2026

चिरमिरी। एमसीबी। ‘संवाद से विकास’ कार्यक्रम के अंतर्गत चिरमिरी में आयोजित सम्मान समारोह में नगर की तीन विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट साहित्यिक सहभागिता के लिए वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय, स्कूली बच्चों को नैतिक शिक्षा, योग एवं प्राणायाम से जोड़ने के उल्लेखनीय कार्य हेतु अखिल भारतीय योग महासंघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह तथा समाज में अनुकरणीय सामाजिक सेवा एवं विजय मंगलम बालिका छात्रावास के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के लिए श्रीमती रूपा पोद्दार संचारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय एवं कार्यक्रम के आयोजक तथा दैनिक आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में एमसीबी जिले के प्रमुख प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी लोककला एवं आंचलिक संस्कृति की भी सुंदर झलक देखने को मिली। श्रीमती नीलू सिंह ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें