एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल : स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय
Praveen Nishee Sun, Aug 16, 2026
मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का भव्य एवं गरिमामय समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा व्यक्त की।
समारोह में विद्यालय के संचालक डॉ. एस.के. सिन्हा, श्रीमती मीनू सिन्हा, आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, प्रशांत अग्रवाल एवं श्रीमती तोशी अग्रवाल तथा विद्यालय के प्राचार्य पी. रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सलेहा परवीन ने किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैज पहनाकर किया गया। स्वागत संबोधन के पश्चात विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों बिरासी अग्रवाल, अशाज खान, नविका अग्रवाल, अफीफा फातिमा, हार्दिक अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, आराध्या अग्रवाल, सचलीन कौर, पूर्वी तिवारी, कृष्णव अग्रवाल एवं अंशिका अग्रवाल ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति अपने कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
समारोह का विशेष आकर्षण हाउस-वाइज देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में अचीवर्स हाउस , इन्नोवेटर्स हाउस, मोटीवेटर्स हाउस एवं प्रोग्रेसर्स हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी हाउस की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संचालकगण ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री नाहिद खान द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

विज्ञापन