Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

संघ शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अवसर पर : 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में सेवा भारती ने शुरू की निःशुल्क गर्म पानी की सुविधा

Praveen Nishee Fri, Sep 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में संघ शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अवसर पर ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ की भावना के साथ सेवा भारती द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क गर्म पानी की सुविधा प्रदान की गई।

सेवा भारती की इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्पताल परिसर में गर्म पानी की सुविधा शुरू होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, नीरज अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अविनाश खरे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य उजीत नारायण सिंह, रघुनाथ पोद्दार, ज्ञानेश केशरवानी, जिला सेवा प्रमुख श्री सोनी, रवींद्र मिश्रा, नरसिंह, राकेश, भानू, आर.डी. दीवान, नीरज अग्रवाल ‘नीटू’, सुभाष अग्रवाल, विदेशी नाहक, हरभजन सिंह एवं विस्तारक अंकुर सहित सेवा भारती के कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सेवा भारती के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चे अर्थों में मानव सेवा है। अस्पताल में गर्म पानी की निःशुल्क सुविधा मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी साबित होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें