Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

मलेरिया एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम में जनभागीदारी : सिरहा-गुनिया बैगा सम्मेलन आयोजित, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Praveen Nishee Thu, Jul 16, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विकासखंड भरतपुर, जिला एमसीबी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे एवं डीपीएम शिशिर जायसवाल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में सिरहा-गुनिया बैगा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती एवं जिला मलेरिया सलाहकार संजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सिंह, बीपीएम राजकुमार राजवाड़े, खंड प्रशिक्षण विस्तार अधिकारी शंकर प्रसाद सिंह, आरएमए अलीम अंसारी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर कृपाशंकर यादव, सुपरवाइजर जी.डी. रावत, बलभद्र सिंह, बीसी श्रीमती मीरा साहू, अंजना यादव, एसपीएस कौशल्या सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मेलन में विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सिरहा, गुनिया, बैगा एवं माता पुजारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की आराध्य देवी मां महामाया के जयकारे एवं सेवा-अर्जी के साथ किया गया। इसके बाद सभी सिरहा-गुनिया, बैगा एवं माता पुजारियों का तिलक एवं पुष्प अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

सम्मेलन के दौरान जिला मलेरिया सलाहकार ने मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, पीलिया, एचपीवी (HPV) वैक्सीन, मधुमेह (शुगर), सर्पदंश (स्नेक बाइट) सहित विभिन्न मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों की पहचान, रोकथाम एवं समय पर उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा जलभराव रोककर स्रोत नियंत्रण गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की गई।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने मलेरिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर रक्त जांच, गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने तथा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके साथ ही टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग (NCD), गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC) तथा पारंपरिक वैद्यों की स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक भूमिका पर भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा में सहयोग के लिए उपस्थित सभी सिरहा-गुनिया, बैगा एवं माता पुजारियों का सम्मान किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पारंपरिक सामाजिक नेतृत्व को स्वास्थ्य विभाग से जोड़कर मलेरिया एवं अन्य बीमारियों की रोकथाम में जनभागीदारी को सशक्त बनाना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें