Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

बचपन प्ले स्कूल मनेंद्रगढ़ में : नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

Praveen Nishee Fri, Aug 21, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल, मनेंद्रगढ़ में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम “व्यक्तिगत स्वच्छता” (Personal Hygiene) रखी गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने हाथ धोना, दांतों की सफाई, रोज स्नान करना, नेल्स काटना, साफ कपड़े पहनना तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। बच्चों ने बेहद आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के निदेशकगण ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ एवं तोषी अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों, वेशभूषा, आत्मविश्वास एवं विषय की प्रस्तुति का अवलोकन किया और नन्हे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। निदेशकगण की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को और भी विशेष एवं प्रेरणादायक बना दिया।

नन्हे बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और मासूम अंदाज ने सभी का मन मोह लिया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है।

विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि छोटी उम्र से ही बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति समझ विकसित होने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का भी विकास होता है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुंदर अवसर बनी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओ साधना सिंह, नंदनी साहू, सुनीता राम एवं दीपिका पांडेय का सहयोग रहा

विज्ञापन

जरूरी खबरें