मुख्यमंत्री को ट्वीट कर स्वाभिमान यात्रा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना,राष्ट्रीय गौरव एवं भारतीय मूल्यों के लिए नई चेतना
Praveen Nishee Sat, Jun 27, 2026
मनेद्रगढ़। एमसीबी ।भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक ऐतिहासिक यात्रा में सम्मिलित वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने -छत्तीसगढ़ से ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत छत्तीसगढ़ से एक हजार विशिष्ट जन की सोमनाथ स्वाभिमान संस्कृति की यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून तक आयोजित की गई सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के सहभागी रहे सतीश उपाध्याय ने इस यात्रा को स्वाभिमान भारत की सांस्कृतिक चेतना एवं गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताते हुए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, के इस सांस्कृतिक यात्रा को राष्ट्रीय स्वाभिमान निरूपित किया है। 22 जून रायपुर रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई इस ऐतिहासिक यात्रा के शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य मंत्री राजेश अग्रवाल,ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर रायपुर के जन प्रतिनिधि ,सांसद ,विधायक महापौर की उपस्थित थे ।
एमसीबी जिले के विशिष्ट जनों के साथ सम्मिलित, ख्यातिलब्ध साहित्यकार उपाध्याय ने कहा कि -इस यात्रा का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक,वैभव , गौरवशाली इतिहास एवं आध्यात्मिक धरोहर को भारत के राष्ट्रीय गौरव के रूप में पहचान दिलाना था। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित इस विशिष्ट सोमनाथ यात्रा में पद्म पुरस्कार एवं राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित कलाकार, साहित्यकार और सांस्कृतिक कर्मी सम्मिलित हुए।
मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले से नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पांडे के साथ वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय मनेद्रगढ़ के पवित्र देवालयों की पावन मिट्टी और जल को सोमनाथ मंदिर में अर्पित किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को सोमनाथ मंदिर दर्शन के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला।
छत्तीसगढ़ शासन को अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा की प्रतिक्रिया से अवगत कराते हुए , आध्यात्मिक विचारक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि -सोमनाथ की इस यात्रा से भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिला बल्कि विभिन्न जिलों के विशिष्ट जनों के बीच संवाद एवं उनकी संस्कृति को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह स्वाभिमान यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं थी बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक थी। श्री उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक लोगों की इस ऐतिहासिक यात्रा को प्रदेश की समृद्ध,लोक पऱपराओ ,कला, साहित्य एवं आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि - सोमनाथ की इस ऐतिहासिक यात्रा से, छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रीय गौरव और भारतीय मूल्यों के प्रति एक नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

विज्ञापन