Advertisment

4th October 2026

BREAKING NEWS

नन्हे कहानीकारों ने जीता दिल, कहानी वाचन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

शिक्षा और योग सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृष्णा निशी और भैरव केसरवानी सम्मानित

एसपी श्रीमती रत्ना सिंह ने किया योग, लोगों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

क्षत्रिय समाज के कुल गौरव मयंक प्रताप सिंह की स्वर्णिम सफलता, पावरलिफ्टिंग में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अपने नाम

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वार्ड विकास, पोषण एवं नागरिक सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

सायबर जागरूकता अभियान में : एसपी श्रीमती रत्ना सिंह ने किया योग, लोगों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

Praveen Nishee Sat, Oct 3, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एमसीबी योग सेवा समिति द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे प्रातःकालीन योग सत्र में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास किया और उपस्थित योग साधकों से संवाद करते हुए साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के संदर्भ में लोगों को सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध फोन कॉल और ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले सहित एमसीबी योग सेवा समिति के पदाधिकारी, योग प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने योग साधकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली और साइबर जागरूकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें