साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम की विशेष कक्षाएं : आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन
Praveen Nishee Wed, Aug 19, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों के लिए साइबर सिक्योरिटी और साइबर क्राइम की विशेष कक्षाएं पुलिस विभाग मनेंद्रगढ़ द्वारा उपलब्ध करवायी गयी जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर में आए मनेंद्रगढ़ थाना के टी.आई. विवेक पाटले का अपने साइबर टीम के साथ आगमन हुआ जिसमें राकेश तिवारी, दीप तिवारी एवं भूपेंद्र यादव शामिल रहे जहाँ आईसेक्ट के संचालक संजीव सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर मनेंद्रगढ़ थाना टी. आई. का स्वागत किया गया तथा आईसेक्ट के सभी विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का तालियों से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संचालक संजीव सिंह द्वारा विद्यार्थियों से अतिथियों के परिचय कराने से हुआ तत्पश्चात विवेक पाटले द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम क्या होता है कैसे लोग साइबर ठग का शिकार बनते हैं कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को फंसाया जाता है और फिर उनका फायदा उठाया जाता है और पीड़ित से मोटी रकम की मांग की जाती है किस प्रकार युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से दोस्ती कर अपनी निजी फोटो और जानकारी साझा करके फंसते हैं और बाद में उनके पास कोई चारा नहीं बचता। उन्होंने बताया इसलिए हमें किसी अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करना चाहिए लोग अक्सर किसी ना किसी लुभावने लालच में ऐसा करते हैं। उसके बाद उन्होंने साइबर ठग से बचने के उपाय बताए एवं हमें कौन से सेटिंग अपने फोन में ऑन और कौन से सेटिंग ऑफ रखने चाहिए तथा किसी भी एप को कितने परमिशन देने चाहिए और कुछ स्पेशल नंबर विद्यार्थियों से साझा किए जिससे साइबर ठगी से बचा जा सके। साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को एपीके फ़ाइल के बारे में जानकारी दी गयी कि कैसे उस फ़ाइल से साइबर फ्रॉड होता है और कैसे उससे बचना है। कार्यक्रम के अंत में आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ संस्था के संचालक संजीव सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान एक सराहनीय कदम है जिससे हम आम जनता को जागरूक कर के भविष्य में होने वाले साइबर क्राइम को कम कर सकते हैं और अगर हमारी जनता पूर्णतः जागरूक बने तो हम इसे एक दिन रोकने मे भी कामयाब होंगे। आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर परिवार पुलिस विभाग के इस मुहिम का सहयोगी है हम सब मिल कर इसे सफल बनाएंगे और साइबर क्राइम पर विजय पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल सिंह द्वारा किया गया तथा संस्था के सभी फैकल्टी और स्टाफ जिसमें स्वाति सिंह, अंजना मौर्य, इशिता सिंह, क्षितिज खरे, नैना केवट, ज़ीनत, द्रक्षा आयुष नाविक एवं शाश्वत पाण्डेय महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा कई सीनियर छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन