Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

सफाई दीदियों व जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान : नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव के नेतृत्व में आमाखेरवा मुक्तिधाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Praveen Nishee Sat, Aug 1, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नगरपालिक परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में आमखेरवा मुक्तिधाम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मुक्तिधाम परिसर में उगी झाड़ियों, घास-फूस एवं कचरे की साफ-सफाई कर पूरे परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया।

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका की सफाई दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि सरजू यादव ने भी स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर जनसहभागिता का संदेश दिया। अभियान के दौरान परिसर की साफ-सफाई, खरपतवार हटाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने कहा कि मुक्तिधाम श्रद्धा और सम्मान का स्थल है, इसलिए इसकी नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से भी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें