विधिक साक्षरता पोक्सो एक्ट अधिनियम 2012, साइबर सुरक्षा संवाद : मारवाड़ी युवा मंच तेजस्वीनी शाखा द्वारा जागरूकता शिविर पोक्सो एक्ट पर विशेष चर्चा
Praveen Nishee Fri, Jul 31, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मारवाड़ी युवा मंच तेजस्वीनी शाखा मनेंद्रगढ़ तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झगड़ाखाडं के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता पोक्सो एक्ट अधिनियम 2012, साइबर सुरक्षा संवाद जागरूकता का आयोजन किया गया पुलिस विभाग महिला आरक्षक लक्ष्मी प्रजापति अपराध से संबंधित जानकारी दी गई एवं बाल विकास शिक्षा विभाग से अधिकारी सामाजिक कार्यकर्तागण एकत्र होकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा साइबर ऑनलाइन धोखाधड़ी ठगी के संबंध में बताया गया एवं महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई मारवाड़ी युवा मंच की पदाधिकारी श्रीमती अनीता फरमानिया के द्वारा शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया एवं कहानी कविता के माध्यम से बच्चियों को जानकारी दी गई उपस्थित बच्चों को कॉपी पेन और बिस्किट बांटा गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठिका वीरांगना श्रीवास्तव, शिक्षिका कावेरी सिंह नीता पांडे प्रियंका राजवाड़े, शैलजा गुप्ता अनीता शाह अधिकार मित्र अंजनी यादव कार्य क्षेत्र थाना झगड़ाखांड के द्वारा गुड टच बैड टच डेमो के माध्यम से बताया गया अजय विश्वकर्मा,थाना मनेदगढ के द्वारा साइबर ठगी की जानकारी दी टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई थाना झगडाखांड के प्रभारी वासुदेव पनगरिया के द्वारा साइबर सुरक्षा मोबाइल से धोखाधड़ी मोटर साइकिल अधिनियम एवं हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने की समझाइए दी गई! मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य गण तथा सैकड़ो की संख्या में बच्चे उपस्थित होकर कानून की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन