Advertisment

1st October 2026

BREAKING NEWS

सेवा से सहयोग तक: एमसीबी में तेज होगा अभियान, जनभागीदारी बढ़ाने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक-अनुपमा निशी

अपने वतन वापस आना यह अपनी मातृभूमि के प्रति डॉ नीरज श्रीवास्तव का अद्भुत त्याग और राष्ट्र भक्ति है -संजय अग्रवाल

पौष्टिक थाली, अन्नदान एवं हितग्राही संवाद के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का हुआ सम्मान

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र ने चलाया विशेष सफाई अभियान, मंदिर समिति को दिए डस्टबिन व स्वच्छता किट

आंगन मिलनसेवा कार्यक्रम में पोषण और योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश : स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक-अनुपमा निशी

Praveen Nishee Tue, Sep 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेंद्रगढ़ शहरी सेक्टर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा निशी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा एवं पार्षद उर्मिला जायसवाल मनोनीत पार्षद अलका गांधी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर पौष्टिक थाली एवं प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्योता भोज, अन्नदान एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित हितग्राही संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। हितग्राहियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी संवाद किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा निशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों, महिलाओं और परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए परिवार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करना चाहिए तथा बच्चों के खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए पोषण संबंधी जागरूकता जरूरी है। आंगन मिलन जैसे कार्यक्रमों से हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों, मितानिनों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें