Advertisment

7th July 2026

BREAKING NEWS

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में पूर्व विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्

घूमता दर्पण में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया वन विभाग, तालाब से पानी निकासी के लिए मेड़ काटी

भूमि विवाद, आवास, पेयजल, सड़क, भुगतान, अवैध शराब और नियुक्ति सहित विभिन्न मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

सीएम हेल्पलाइन, सुशासन तिहार और हाईकोर्ट के लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच छात्राओं का चयन

कलेक्टर ने गंभीरता से सुनीं आम जनता की फरियादें : भूमि विवाद, आवास, पेयजल, सड़क, भुगतान, अवैध शराब और नियुक्ति सहित विभिन्न मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश

Praveen Nishee Tue, Jul 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में पेयजल, राजस्व, आवास, सड़क, निर्माण कार्य, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग, शिक्षा, रोजगार, महिला एवं बाल विकास तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनदर्शन में हसीना बेगम, निवासी चिरमिरी ने नल कनेक्शन की समस्या, अर्चना खन्ना, निवासी चिरमिरी ने स्थानांतरण, सुशीला, निवासी मनेंद्रगढ़ ने दुकान आवंटित किए जाने, मुन्नाराम, निवासी माड़ीसरई ने बिना सहमति बंटवारा किए जाने, लल्लाराम यादव, निवासी पतवाही ने भूमि संबंधी विवाद, श्रीमती प्रभा ने बैंक खाते पर लगाए गए होल्ड को हटाने, सरपंच, ग्राम पिपरिया ने डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों का भुगतान कराने, बेबी अंसारी, निवासी चिरमिरी ने अवैध नल कनेक्शन की शिकायत, मुकेश एवं लालसाय ने पात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, प्रदीप तिग्गा, राजू, मिंटू, सुखसेन, चंद्रवती, लालसाय एवं ठाकुर दयाल ने भूमि संबंधी प्रकरण, राम प्रसाद, निवासी डंगौरा ने धान विक्रय की राशि का भुगतान नहीं होने, समस्त मोहल्लेवासियों ने अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने, बेचू बंसल, निवासी मनेंद्रगढ़ ने आवागमन मार्ग पर सेप्टिक टैंक का मल एवं गंदा पानी बहाए जाने, मनमोहन सिंह, निवासी बंजी ने जमीन विवाद, केश कुमारी, निवासी बेलबहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण, शिव कुमारी, निवासी बौरीडांड ने आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति दिलाकर न्याय करने, सीताशरण साहू, निवासी उजियारपुर ने निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच तथा महाराजपुर टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के निवासियों को टोल टैक्स में छूट प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण के निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें