Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ग्राम पंचायत भवन, ग्राम जरौंधा : चलित थाना कार्यक्रम का सफल आयोजन

Praveen Nishee Sat, Jan 17, 2026

खड़गवां | एमसीबी । थाना खड़गवां के अंतर्गत आश्रित ग्राम जरौंधा स्थित ग्राम पंचायत भवन में “चलित थाना” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी खड़गवां एवं पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही थाना प्रभारी खड़गवां सुनील तिवारी, ग्राम पंचायत जरौंधा के सरपंच प्रदीप सिंह, पंचायत सचिव रामाधार साहू, वार्ड पंचगण, हाई स्कूल जरौंधा के प्राचार्य श्री जाटवार, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

चलित थाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

प्रमुख जानकारियाँ

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) द्वारा ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों को—

साइबर अपराध से बचाव

ऑनलाइन ठगी के सामान्य तरीके एवं उनसे सुरक्षा

यातायात नियमों का पालन

कानूनी अधिकार एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और एक सजग एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

जनसहभागिता

इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। अपने जिले की पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें