Advertisment

19th July 2026

BREAKING NEWS

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के सुरेन्द्र साहू बनें छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव

अजगर को ऊंचाई पर बिजली के तार पर देखकर आसपास के लोग दहशत

जीवन कौशल, आत्मविश्वास और समानता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बेबसी का इक समंदर दूर तक फैला हुआ.... और कश्ती कागजी पतवार के साये में है....

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ (युवा प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने राम सजीला यादव

छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड का विधिवत गठन : भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के सुरेन्द्र साहू बनें छत्तीसगढ़ के संगठन सचिव

Praveen Nishee Sat, Jul 18, 2026

लखनपुर। सरगुजा। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड का विधिवत गठन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास रायपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह में श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड का उपाध्यक्ष तथा कुंवर जितेंद्र नरसिंह राणा को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहु को संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया इस अवसर सुरेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को पूरी टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही संगठन के सचिव विनय मालवीय ने पद की शपथ लिया और कहा कि संग़ठन के लिए एक साथ कदम मिलाकर काम करेंगे ।

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कुमार उईके. राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार चौबे, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं देश के 27 राज्यों से पधारे कार्यकारी समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू , छत्तीसगढ़ दिव्यांग आयोग के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्योदय आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) में छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों का परिचय देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने संगठन के प्रत्येक कार्य में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया तथा प्रदेश स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश कुमार उईके ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पेसा कानून, ग्राम स्वावलंबन, युवा सशक्तिकरण एवं जनजातीय समाज के समग्र विकास को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए सभी पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। दो दिवसीय यह आयोजन संगठन की एकजुटता, सेवा भावना और जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उल्लेखनीय है कि भारतीय आदिम जाति सेवक संघ कि स्थापना ठक्कर बापा ने 1949 में किया था जिसके प्रथम अध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति डा राजेन्द्र प्रसाद जी रहे। साथ हि इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरार जी देसाई भी रहे हैं। भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा पुरे भारत में आदिवासी जनजातियो के लिए छात्रावास, स्कूलो का लगातार संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहु 1998 से भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली से जुड कर छत्तीसगढ़ में बाल अधिकार ,बाल संरक्षण,महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओ को निःशुल्क कानुनी सहायता, निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन,नशामुक्ति जागरूकता अभियान सहित अनेक सामाजिक कार्य लगातार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय आदिम जाति सेवक संघ परिवार के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष प्रकाश उइके,अजय चौबे महामंत्री, राजेश मालवीय, प्रदीप मोहंती मंत्री, सुरेन्द्र चौहान, शमशेर बढ़ाना, मीनु तिवारी,छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या विश्नू देव साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष तुलसी कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मश्री अजय कुमार मंडावी,जी आर चुरेन्द्र प्रशासकिय सचिव, संगठन सचिव विनय मालवीय, योगेश बापट,पद्मश्री बुधरी तांती, पद्मश्री पंडीराम मंडावी,रवि कांत झा, अनिल शर्मा, भुपेश वैष्णव,विरेश सिंह,इसा टंडन, सोनिया कुर्रे,मगदल्ली तिर्की,, राजमाता कुमुदिनी सिंह,डा नीरा बाई सिदार,विधा सिदार,एच के सिंह उईके,सहित छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें