Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ : सरगुजा संभागीय बैठक हुई संपन्न, 5 सितंबर की अधिकार रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

Praveen Nishee Mon, Jul 27, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सूरजपुर। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी पाँचों संभागों में एक ही दिन संभागीय बैठक करने के निर्णय के तहत सरगुजा संभाग की बैठक 26 जुलाई को सूरजपुर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संगठन सहसचिव उचित माणिकपुरी एवं डेगमान राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह एवं सरगुजा संभागीय अध्यक्ष हजरत अली ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष सूरजपुर बोधन राम राजवाड़े और कार्यकारी संभाग अध्यक्ष गुलाब देवांगन ने की। बैठक में वर्ष 1998 बैच के लगभग 25 सेवानिवृत्त शिक्षक साथियों—रामनाथ कन्नौजिया, टेरेसा खलखो, मोहन सिंह मरावी, बसीर खान, आनंदी बघेल सहित अन्य साथियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

संभागीय महासचिव विजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक शिक्षकों की सही मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक सभी साथियों को एकजुट रहकर संघर्ष जारी रखना होगा। उन्होंने खास तौर पर वर्ष 1998 से 2004 के बीच नियुक्त सभी शिक्षक साथियों से संगठन को मजबूत करने और पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

बैठक को जिला अध्यक्ष जशपुर अशोक दर्पण, जिला अध्यक्ष कोरिया अशोक साहू, जिला अध्यक्ष सूरजपुर बोधन राम राजवाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष आर.पी. सिंह और जिला प्रतिनिधि दुर्जन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने संगठन को तन, मन और धन से मजबूत करने और पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को तेज करने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें