Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े : बंजी में विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

Praveen Nishee Wed, Jul 15, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज ग्राम पंचायत बंजी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, खाद-बीज वितरण व्यवस्था तथा सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे, मोती राम सिंह कार्यपालन अभियंता (प्रभारी) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एवं आदित्य शर्मा डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सर्वप्रथम बंजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पोषण व्यवस्था की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बंजी पहुंचकर किसान शिवरतन, शिवबचन एवं उमेंद्र सिंह से खाद एवं बीज वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बंजी से मेंड्रा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत बने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप अधिक मजबूत एवं टिकाऊ गुणवत्ता के साथ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान बैगापारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( PMGSY) के तहत निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया गया। सड़क के कुछ हिस्सों के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत बेहतर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सड़क के दोनों किनारों (शोल्डर) को भी मजबूत एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि वर्षा का पानी सड़क पर जमा न हो और उसका उचित निकास हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सड़क को इस प्रकार तैयार किया जाए कि भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हो और लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहे।

इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्राम बंजी में पूर्ण हो चुके सीसी रोड का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरूप ही कराए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी निर्माण कार्य टिकाऊ एवं जनहित को ध्यान में रखकर किए जाएं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें