स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत : जिले के विभिन्न कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता अभियान आयोजित
Praveen Nishee Fri, Oct 30, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार स्पेशल कैंपेन 6.0 की थीम के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में मिशन शक्ति HUB टीम द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत जिला कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, शासकीय कार्यालयों एवं कार्यस्थलों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाना, लंबित मामलों का निपटारा करना, ई-कचरा प्रबंधन तथा स्थान एवं अभिलेखों का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन