Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

योग सेवा समिति की जिला इकाई के द्वारा : शिक्षक दिवस सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में उल्लास के साथ मनाया गया

Praveen Nishee Sun, Sep 6, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी ।मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति की जिला इकाई के द्वारा शिक्षक दिवस सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत में अपने उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत शिक्षक मुन्नालाल श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद बुनकर सतीश उपाध्याय, अशोक सिंह राजीव कुमार सोनी, का शाल श्रीफल से सम्मान, आर डी दीवान विकास गोयल, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, बलबीर कौर, ने किया।

वरिष्ठ सेवानिवृत शिक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर के जीवन वृत्त नीलू सिंह जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने प्रस्तुत किया।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बलबीर कौर के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विवेक तिवारी दिवाकर मिश्रा परमानंद सिंह कमलेश गोयल, राकेश अग्रवाल भैरव प्रसाद केसरवानी, कविता मंगतानी ,पिंकी सलूजा दिवाकर मिश्रा, परमानंद सिंह आदि नियमित योग साधक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ योग साधक पवन पोद्दार ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें