Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

तेजस्विनी शाखा ने वृक्षारोपण अभियान में, 50 पौधे लगाए : आज लगाए गए 50 पौधे आने वाले समय में स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बनेंगे- अनीता फर्मानिया

Praveen Nishee Tue, Jun 30, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। तेजस्विनी शाखा द्वारा 18वीं बटालियन के सहयोग से 29 जून को प्रेरणादायी वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के मेज़बान पुलिस अधीक्षक एवं कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा तथा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के ई.ई. अविनाश तिवारी रहे। शाखा की ओर से उनके सहयोग और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।

अभियान में शाखा की अध्यक्ष श्रीमती अनीता फर्मानिया, सचिव श्रीमती तोशी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए श्रीमती संगीता अग्रवाल तथा सदस्य श्रीमती मीना बंसल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती डिंपल अग्रवाल, श्रीमती कानुप्रिया अग्रवाल और श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अनीता फर्मानिया ने कहा कि आज लगाए गए 50 पौधे आने वाले समय में स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बनेंगे। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें