Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

मानवीय पहल : असहाय वृद्धा को मिला सहारा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से कराया गया रेस्क्यू

Praveen Nishee Sat, Jul 4, 2026

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विधिक सेवा योजना-2016 के अंतर्गत शनिवार, 4 जुलाई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैकुंठपुर (जिला कोरिया) के प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बंजी (बाजार पारा) में विधिक साक्षरता शिविर एवं मध्यस्थता संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।

प्रचार-प्रसार के दौरान टीम को ग्राम पंचायत बंजी के प्रतीक्षालय में लगभग 80 वर्षीय वृद्धा रामकुंवर, पति स्वर्गीय समयलाल, अत्यंत दयनीय अवस्था में मिलीं। स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उनका भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं है। वे लोगों से भोजन मांगकर अपना गुजारा करती हैं तथा दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हैं। एक पैर में चोट भी थी, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई थी।

मामले की जानकारी तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव को दी गई। उनके निर्देश पर समाज कल्याण विभाग, मनेंद्रगढ़ से संपर्क किया गया। ग्राम पंचायत बंजी के सरपंच के सहयोग से आवश्यक आवेदन एवं पंचनामा तैयार किया गया।

शाम लगभग 5:30 बजे सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस उपनिरीक्षक शोमी वर्मा, उपनिरीक्षक मनीष साहू तथा आरक्षक ज्ञानेंद्र राजवाड़े के नेतृत्व में, अधिकार मित्र अंजनी यादव के सहयोग से ग्राम पंचायत बंजी (बैगा पारा/बाजार पारा) पहुंचकर वृद्धा का रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद उन्हें लायंस वृद्धाश्रम, मनेंद्रगढ़ लाया गया। स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रारंभ किया गया।

इस मानवीय पहल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, समाज कल्याण विभाग, ग्राम पंचायत बंजी, सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ एवं अधिकार मित्र के संयुक्त प्रयास से एक निराश्रित वृद्धा को समय पर सहायता और विधिक संरक्षण उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें