Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा : आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

Praveen Nishee Wed, Aug 19, 2026

गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टी.आर. कश्यप ने श्रीमती चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

टी.आर. कश्यप ने कहा कि श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह नियुक्ति महिला नेतृत्व, प्रतिनिधित्व और सशक्त भागीदारी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने वाली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती चौधरी के संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय दायित्व सौंपा है। यह निर्णय राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देता है।

कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा देशभर में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। महिलाओं को अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करना विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। श्रीमती रूप कुमारी चौधरी का राष्ट्रीय स्तर पर महिला नेतृत्व संभालना छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है।

टी.आर. कश्यप ने कहा कि श्रीमती चौधरी की नई जिम्मेदारी से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय संगठनात्मक पटल पर और मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से श्रीमती चौधरी भाजपा महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती प्रदान करेंगी।

अंत में कश्यप ने श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को पुनः बधाई देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के लिए गर्व का विषय है और नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें