Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

सड़क हादसे के बाद जिंदगी की जंग हार गईं शिक्षिका पूजा सिंह : दो माह तक एम्स रायपुर में चला उपचार, आमाखेरवा मुक्तिधाम में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Praveen Nishee Tue, Aug 4, 2026

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। ग्राम सिरौली में पदस्थ शासकीय शिक्षिका एवं राजनगर (अनूपपुर) के पूर्व जनपद सदस्य रविंद्र कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती पूजा सिंह का अंतिम संस्कार मंगलवार को आमाखेरवा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान एवं शोकपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका लगभग दो माह तक रायपुर स्थित एम्स में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 3 अगस्त को उनका निधन हो गया।

मंगलवार को उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम विदाई के लिए आमाखेरवा मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, सहकर्मी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें