Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मनेंद्रगढ़ : स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

Praveen Nishee Mon, Jun 22, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, मनेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैकुण्ठपुर पहुंचकर स्वर्गीय लल्ला सिंह के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसके उपरांत महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कोरिया से मुलाकात कर घटना की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो समाज के लोग लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं संघर्ष करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें