Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

मोहल्लेवासियों ने : टी.वी. टावर रोड पर प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान का स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Praveen Nishee Wed, Jul 15, 2026

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। टी.वी. टावर रोड, वार्ड क्रमांक 16–17 स्थित पार्क व्यू होटल में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में क्षेत्र के निवासियों ने जिला कलेक्टर को जनदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है, जहां शराब दुकान खुलने से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि की आशंका है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित स्थल के समीप विद्यालय एवं दुर्गा मंदिर स्थित हैं। नागरिकों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर शराब दुकान की अनुमति नहीं देने तथा आवश्यकता होने पर इसे किसी गैर-आवासीय या व्यावसायिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है।

ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक महिला एवं पुरुष निवासियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। आवेदन को जनदर्शन में प्राप्त कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया है।

हमारे सूत्र यह भी कहते हे कि यहाँ पर आहता भी शराब दुकान आने के बाद लाने की योजना है शराब दुकान के साथ आहता (बैठकर शराब पीने की व्यवस्था) शुरू होने से क्षेत्र में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इससे दुकान के आसपास शराबियों की भीड़ लग सकती है, जिससे स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को आवागमन में असुविधा तथा असुरक्षा की भावना का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार की व्यवस्था शुरू करने से पहले जनहित, सामाजिक प्रभाव और कानून-व्यवस्था के सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें