Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

सतीश उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार एवं योग प्रशिक्षक : 40 वर्षों की लंबी शिक्षण साधना के लिए उपाध्याय सम्मानित

Praveen Nishee Sun, Oct 4, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति के सदस्य, वरिष्ठ शिक्षाविद सतीश उपाध्याय का , प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, ने 50 वें जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तियों के सम्मान समारोह में शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

जीएम कंपलेक्स ग्राउंड चिरमिरी में आयोजित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिभाशाली एवं क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों में सतीश उपाध्याय को उनके योग के प्रचार प्रसार के साथ उनके 40 वर्ष की उत्कृष्ट शिक्षक की सेवा के लिए चिन्हित किया गया। साहित्य योग एवं पर्यावरण में

कई कीर्तिमान बना चुके सतीश उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार एवं योग प्रशिक्षक भी हैं। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला संयोजक रहते हुए उन्होंने 10000 से अधिक स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक को करने का ऐतिहासिक काम भी किया है। संस्कृत में स्नातकोत्तर उपाध्याय सेवानिवृत्त होने के पश्चात स्कूल शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट शिक्षकों को स्वयं के व्यय से पुरुस्कृत एवं सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। अपनी दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को सम्मिलित करने वाले सेवानिवृत्त व्याख्याता उपाध्याय ने अब तक योग की विधा से सैकड़ो व्यक्तियों को निशुल्क उपचार किया हे एवं घर-घर योग एवं प्राणायाम के प्रचार प्रसार के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया है। सतीश उपाध्याय को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,उत्कृष्ट साहित्य सेवा एवं राष्ट्रीय स्तर के लेखन के लिए भी पूर्व में सम्मानित कर चुके हैं। उपाध्याय के सम्मान से एमसीबी योग समिति के सभी योग साधक साधिकाओं में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें