Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न : वी बेबी मखीजा अध्यक्ष, वी ज्योति मजूमदार सचिव तथा वी मंजू अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली

Praveen Nishee Tue, Jul 21, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट 323G3 के अंतर्गत वी क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण का शपथ ग्रहण समारोह 18 जुलाई 2026 को होटल हसदेव इन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकार और सेवाभाव को समर्पित इस समारोह में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया उपस्थित रहीं। एरिया ऑफिसर वी प्रभा पटेल ने शपथ अधिकारी के रूप में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वी इंद्रा सेंगर, एरिया सचिव वी पम्मी अरोड़ा तथा डिस्ट्रिक्ट सह सचिव वी प्रीति जायसवाल भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वज वंदना के साथ हुआ। क्लब की 28 सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

एरिया ऑफिसर वी प्रभा पटेल ने वी बेबी मखीजा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वी ज्योति मजूमदार ने सचिव तथा वी मंजू अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। तत्पश्चात पूरी कार्यकारिणी को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें