Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

तेज आवाज में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जाने पर आपत्ति : भवन में तेज डीजे से वार्डवासी परेशान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Praveen Nishee Sat, Jun 27, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भवन में आयोजित होने वाले वैवाहिक, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान देर रात तक तेज आवाज में डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जाने से आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्डवासियों ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं जयचंद बोथरा, विवेक जैन, विमल कुमार जैन एवं रोशनी मिश्रा ने बताया कि वे भवन के समीप निवास करते हैं। भवन का उपयोग व्यवसायिक रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए किया जाता है और विवाह सीजन में लगभग पूरे माह इसकी बुकिंग रहती है। आरोप है कि कई बार निर्धारित नियमों और अनुमति की शर्तों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक अत्यधिक तेज आवाज में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र संचालित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि तेज ध्वनि के कारण आसपास के लोगों की नींद प्रभावित होती है, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को असहजता का सामना करना पड़ता है तथा इससे स्वास्थ्य और सामान्य दिनचर्या पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार भवन प्रबंधन एवं कार्यक्रम आयोजकों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया गया, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका आरोप है कि कई बार उन्हें अपमानजनक व्यवहार का भी सामना करना पड़ा।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान रात करीब 1 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजता रहा। जब जयचंद बोथरा ने इसका विरोध किया तो उनके तथा उनके पुत्र के साथ मारपीट का प्रयास किया गया। उन्होंने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान-माल की रक्षा की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है।

वार्डवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें