Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के साथ-साथ स्वास्थ्य संवर्धन : 18वीं वाहिनी के जल संरक्षण प्रयास लाए रंग, स्टॉप डैम में संचित हुआ हजारों घनमीटर वर्षा जल

Praveen Nishee Thu, Jul 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 18वीं विशेष भारत रक्षित वाहिनी, चेंदापुर (जिला एमसीबी) द्वारा पिछले छह माह से जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास अब वर्षा ऋतु में सार्थक परिणाम देने लगे हैं। वाहिनी परिसर में निर्मित स्टॉप डैम में बड़ी मात्रा में वर्षा जल का संचयन हुआ है, जिससे भूजल स्तर बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर संजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा राजपत्रित अधिकारी अविनाश अग्निहोत्री, देवनारायण सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों के सामूहिक प्रयासों से लगभग 90 मीटर लंबे एवं 12 मीटर चौड़े नाले में बनाए गए स्टॉप डैम में 6 से 8 फीट गहराई तक करीब 3000 घनमीटर वर्षा जल संचित हो चुका है।

इस जल संचयन से गर्मी के मौसम में वाहिनी परिसर में लगाए गए 2100 से अधिक पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। साथ ही, स्टॉप डैम के दोनों किनारों पर एकत्र उपजाऊ मिट्टी में विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में 25 प्रजातियों के 200 से अधिक रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए गए हैं। इससे परिसर में आकर्षक फ्लावर वैली विकसित की जा रही है, जो आने वाले समय में जवानों, उनके परिवारों और आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।

जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से वाहिनी परिसर स्थित सुरक्षा पार्क में पतंजलि योग समिति के सहयोग से नियमित फिटनेस सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक 30वां फिटनेस सत्र आयोजित होगा, जिसमें रायपुर से आने वाले स्वास्थ्य एवं फिटनेस विशेषज्ञ द्वारा एरोबिक्स और जुम्बा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें