Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

बालिकाओं के बीच सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना से : We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

Praveen Nishee Sun, Aug 16, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण द्वारा सेवा भारती छात्रावास में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रावास में निवासरत बालिकाओं को स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ बालिकाओं के बीच सेवा एवं सामाजिक सरोकार की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष We बेबी मखीजा, सचिव We ज्योति मजूमदार, कोषाध्यक्ष We मंजू अग्रवाल, एरिया-3 की एरिया ऑफिसर We प्रभा पटेल, We प्रीति जायसवाल, We पूनम साह सहित क्लब की अन्य बहनें उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष We बेबी मखीजा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सेवा भारती छात्रावास में बालिकाओं के साथ समय बिताकर उन्हें स्वल्पाहार कराना भी क्लब के लिए आत्मीय एवं आनंददायक अनुभव रहा।

सचिव We ज्योति मजूमदार ने कहा कि We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण लगातार सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। क्लब का प्रयास रहेगा कि आगे भी इसी तरह समाजहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बालिकाओं के साथ संवाद किया और उन्हें पौधों की देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें