We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव : सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया
Praveen Nishee Thu, Aug 20, 2026
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण की बहनों ने उल्लास और गरिमामय वातावरण में सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। रंग-बिरंगे माहौल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक गेम, मनोरंजक गतिविधियां और सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गेम प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार क्रमशः We बेबी मखीजा और We पम्मी अरोड़ा ने प्राप्त किया। वहीं दूसरे गेम में We अंजली वर्मा प्रथम रहीं। सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट We अनीता फरमानिया ने सभी माइक्रो चेयरपर्सन और चेयरपर्सन को क्लब की पिन एवं डायरेक्टरी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एरिया ऑफिसर We प्रभा पटेल रहीं।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत, खेल और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन We ज्योति मजूमदार ने किया।

विज्ञापन