Advertisment

24th November 2026

BREAKING NEWS

मितानिन बहनों के सेवाभाव को किया नमन, डॉ. अंशुमान चौधरी ने दी मितानिन दिवस की शुभकामनाएँ

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया करवा चौथ का महापर्व : WE क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी पम्मी अरोड़ा के निवास पर लगातार 26वें वर्ष हुआ सामूहिक पूजन

Praveen Nishee Thu, Oct 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से लगातार 26वें वर्ष करवा चौथ का महापर्व WE क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी पम्मी अरोड़ा के निवास स्थान, वार्ड नंबर 9 में अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन धार्मिक अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ करवा माता की सामूहिक पूजा-अर्चना की। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, महिलाएं प्रातःकाल चार बजे उठकर सरगी ग्रहण करती हैं और दिनभर व्रत रखती हैं। शाम को विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के पश्चात चंद्रदेव को अर्घ्य देकर महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं।

इस अवसर पर पम्मी अरोड़ा के निवास पर आयोजित सामूहिक पूजन में नीलम इलाबादी, सुप्रिया, प्रिया शाह, सिमरन गंभीर, शिवांगी, दीक्षा, रितु दुआ, अनुष्का दुआ, रिचा दुआ, ममता सोनी, स्वीटी, सुषमा मिनोचा, गुड़िया, रूबी, बेबी अरोड़ा, हैप्पी अरोड़ा, अनीता दुआ, श्वेता चावला और सिमरन अरोड़ा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

पूजा-अर्चना का विधिवत संचालन पंडित पिंटू त्रिपाठी ने कराया। धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न इस आयोजन ने महिलाओं में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव को और मजबूत किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें