Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

क्षत्रिय समाज के कुल गौरव मयंक प्रताप सिंह की स्वर्णिम सफलता, पावरलिफ्टिंग में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अपने नाम

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वार्ड विकास, पोषण एवं नागरिक सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

मानवता की मिसाल बनीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, मरणोपरांत अंगदान का संकल्प”

स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संदेश

अड़े थे जिद पे सूरज बनाके छोड़ेंगे..... पसीने छूट गये एक दिया बनाने में.....

पोषण माह के आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजा जनहित का संदेश : जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वार्ड विकास, पोषण एवं नागरिक सुविधाओं पर हुई सार्थक चर्चा

Praveen Nishee Fri, Oct 2, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 एवं 11 में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिला प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, हितग्राहियों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के साथ वार्डों के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल रहीं। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, एल्डरमैन मनप्रीत कौर रैना, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना विश्वकर्मा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कला बाई, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 7 के रवि जैन, पूनम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 के हितग्राही, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं तथा बच्चे शामिल हुए। वहीं वार्ड क्रमांक 13 की नगर पालिका कार्यकर्ता सरोज वैश्य, सहायिका किरण वैश्य, वार्ड क्रमांक 14 की सहायिका प्रेमा गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 की प्रभारी कार्यकर्ता प्रेम शीला केशरवानी, वार्ड क्रमांक 11 की कार्यकर्ता शारदा ताम्रकार एवं सहायिका शकुंतला केवट सहित आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्यंजन प्रतियोगिता में प्रेम शीला केशरवानी प्रथम

आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रेम शीला केशरवानी ने प्रथम तथा प्रेमा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं एवं परिवारों को पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

नागरिक समस्याओं के समाधान पर भी जोर

कार्यक्रम में वार्डों की स्थानीय समस्याओं, नागरिक सुविधाओं तथा विकास कार्यों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा गया। जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ वार्डवासियों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

इस दौरान वार्ड क्रमांक 7, 10, 11, 13 एवं 14 से जुड़े प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। पोषण जागरूकता, महिला एवं बाल स्वास्थ्य तथा जनहित के मुद्दों को एक साथ मंच मिलने से कार्यक्रम में सकारात्मक वातावरण बना। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास एवं नागरिक हितों से जुड़े कार्यों में मिलकर सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें